खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में कलेक्ट्रेट और तहसीलों में पुराने राजस्व रिकॉर्डस को कहीं दीमक चट कर रही है तो कहीं वे पुराने होने के कारण फट रहे हैं। ऐसे में सभी राजस्व अभिलेखों के पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल कराने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
प्रशासन इसके लिए मवेशियों के सींग पर पेंट करेगा और उन्हें कॉलर बेल्ट पहनाएगा। कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में मंगलवार को विभागों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिले की प्रभारी सचिव आईएएस निहारिका बारीक ने कलेक्टर गौरव सिंह को निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराने से लेकर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने कहा। प्रभारी सचिव ने कहा कि मूलभूत समस्या आने पर लोगों से फीडबैक लें और उनकी समस्याओं को त्वरित निराकरण कराएं। समय-समय पर राजस्व के लंबित प्रकरणों की मॉनीटरिंग कर उसका निपटारा करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिले में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

