खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया की आगामी 46वीं पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कांफ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने PRSI की आगामी कांफ्रेंस के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस कांफ्रेंस से उभरते छत्तीसगढ़ की विराट छवि पूरे देश में जाएगी।
इस अवसर पर PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बुके भेंटकर अभिनंदन किया। तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी के कांफ्रेंस के उद्देश्यों को बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने इस मौके पर पब्लिक रिलेशन्स के विभिन्न प्रकाशनों तथा जी -20 पर लिखी अपनी मौलिक रचना एवं सूचना के अधिकार पर एक पुस्तक माननीय डॉ. रमन सिंह को भेंट की।
इस अवसर पर नेशनल सेक्रेटरी डॉ पी.एल.के. मूर्ति, डॉ रागिनी पाठक, रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ. शाहिद अली सहित अन्य पदाधिकारीगण सर्व डॉ. कुमार सिंह तोप्पा, सुश्री सोनाली दत्ता, सुश्री रुखसार परवीन, सुश्री रितु लता तारक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया की नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन आगामी 20-22 दिसंबर 2024 को रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर से लगभग 200 से अधिक मीडिया प्रोफेशनल्स एवं जनसंपर्क के क्षेत्र के विद्वान सम्मिलित होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

