खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कटोरी और खोलवा में बाढ़ कें कारण कर्रानाला पर बने क्षतिग्रस्त पुल और पुलिया पहुंचमार्ग का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्राम खोलवा के प्राथमिक शाला स्कूल में बंद पड़े निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष और बालवाडी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विगत दिवस सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए स्कूल और कर्रानाला के क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वर्षा के समय कर्रानाला में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल और पुलिया के मरम्मत के लिए एसडीएम को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए थे ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए उचित योजना बनाई जाए। ग्राम खोलवा में स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला स्कूल में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष और बालवाड़ी का कार्य बंद था। जिसे कलेक्टर ने कार्य प्रारंभ करने के निर्देश ठेकेदार को दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद अतिरिक्त कक्ष और बालवाड़ी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि मार्ग के ऊपर स्थित बेयरिंग कोट क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षतिग्रस्त बेयरिंग कोट की मरम्मत शीघ्रता से कराई जाए, ताकि जल प्रवाह और संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं दोबारा न उत्पन्न हों। इस दौरान कलेक्टर वर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि पहुंचमार्ग क्षतिग्रस्त होने से आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को बताया कि एक तरफ रेंदा और खामी गांव हैं, जबकि दूसरी तरफ खोलवा और कटोरी गांव स्थित हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

