khabarworld24.-भिलाई । नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर पति पत्नी ने मिलकर एक किसान को ठग लिया। उन्होने उससे 29 लाख रुपए तो लिया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो किसान ने इसकी शिकायत दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराई।
दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम मोहलाई दुर्ग निवासी किसान नोखेलाल सिन्हा ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो किसानी के साथ-साथ सीजी पीएससी की तैयारी करता है। मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने उसके साथ 29 लाख रुपए की ठगी की है। उन्होने नोखेलाल को सीजी पीएससी के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद 29 लाख 50 हजार रुपए लेकर चयन नहीं कराया। जब नोखेलाल का चयन नहीं हुआ तो उसने अपने रुपए उनसे मांगे। इस पर उन्होंने देने से मना कर दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

