khabarworld24.-बिलासपुर । इस बार भी बिलासपुर में विजयादशमी के दिन पुलिस मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होगा। जिसमे सामान्य सभा के स्वीकृति के अनुसार नगर विधायक अमर अग्रवाल ही रावण दहन करेंगे। नगर निगम का रावण दहन कार्यक्रम बेहद ही भव्य रहता है, इस कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग पुलिस मैदान पहुंचते है। इस बार 12 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व मनेगा, ऐसे में अभी से इसकी तैयारी निगम प्रबंधन द्वारा शुरू कर दिया गया है।
मौजूदा स्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है, आने वाले एक-दो दिन के भीतर रावण आकार लेना भी शुरू कर देगा। जानकारी के मुताबिक इस बार भी निगम का रावण का कद 50 फीट से ऊपर रहेगा। इस संबंध में नगर निगम सभापति शेख नजीरुददीन ने बताया कि निगम के रावण दहन कार्यक्रम के लिए अलग से फंड होता है और नियम अनुसार नगर के विधायक ही इसका दहन करते है, इस बार भी धूमधाम से रावण दहन कार्यक्रम मनाया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

