खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर को लेकर प्रदेश में अब सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां इसे अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का परिणाम बता रही है तो दूसरी ओर भाजपा अपनी 10 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि बता रही है।
इन सबके बीच अब छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने प्रदेश के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर को लेकर कहा कि इच्छाशक्ति हो तो सब हो सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इच्छाशक्ति है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करना है। लगातार इस तरीके की कार्रवाई से पुलिस का मनोबल बढ़ा है। जवानों को बहादुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए विस अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि भाई ने 5 साल तक कुछ किया नहीं है। अपनी सरकार में नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की। जवानों के खून पसीने से पुल बना है। जवानों की शहादत से सड़क बना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

