खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के अरपा नदी में शनिवार को बहती हुई लाश मिली। रपटा के पास बने बैराज के पास अज्ञात शख्स की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने लाश को देखा तो तत्काल इसकी सूचना 112 में दी। थोड़ी ही देर में सरकंडा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस को जांच में लाश से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे मृतक ने खुद ही परेशान होने की वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। शव की पहचान “सोमेश बोडकर” के रूप में हुई है, मृतक के निवास स्थल का अब तक पता नहीं चल सका है, मृतक के परिजनों की पतासाजी की जा रही है। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पूछताछ के दौरान उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

