खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके के नेंदूर-थुलथुली के जंगलों में शुक्रवार को दिन भर चले भीषण मुठभेड़ में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद आज शनिवार को जवान वापस लौट रहे हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की टीम में महिला जवान भी शामिल थीं। खेतों की मेढ़ों के बीच तो कहीं घने जंगलों को पार करते हुए जवान स्वयं तो पैदल लौट ही रहे हैं साथ ही मारे गए नक्सलियों के शवों को भी अपने कंधे पर ढोकर लाते दिख रहे हैं। बस्तर आईजी सुंददराज पी. ने आज शानिवार काे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अबूझमाड़ इलाके के नेंदूर-थुलथुली ग्राम के जंगलों में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं, वापस लाैट रहे हैं, जवानाे की वापसी के बाद आज शानिवार शाम 5 बजे कारली पुलिस लाईन परिसर, दंतेवाड़ा में संयुक्त प्रेस वार्ता जिसमें बस्तर आईजी, डीआईजी दंतेवाड़ा, एसपी नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा एसटीएफ-सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल हाेगे जहां अब तक के सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ जिसमें सबसे अधिक नक्सली मारे गये हैं, की विस्तृत जानकरी दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिनभर चले छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी नक्सल मुठभेड़ में पांच राज्यों के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर कमलेश उर्फ आरके और नीति उर्फ उर्मिला के भी मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कमलेश, पांच राज्यों में मोस्ट वांटेड था। वह स्पेशल जोनल कमेटी मेम्बर और प्रवक्ता था। वहीं नीति उर्फ उर्मिला, बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके की रहने वाली थी। वहीं कमलेश मूलतः आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। नक्सली कमांडर कमलेश के बारे में बताया जा रहा है कि, वह सिविल आईटीआई का छात्र रहा है। मुख्य रूप से कमलेश नार्थ बस्तर, नालगोंडा डिवीजन, ओडिश बॉर्डर और मानपुर इलाके में सक्रिय था। इस मुठभेड़ में अब तक 31 शव सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं। वहीं एलएमजी, एके47, एसएलअर, इंसास, और 303 जैसे हथियार बरामद किए गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

