खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तालाब में हाथ पैर धोने गए 15 साल के नाबालिग लड़के की डूबने से मौत हो गई है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मल्दा का है।
जानकारी के अनुसार मृतक नाम आकाश कश्यप पिता श्यामसुंदर 15 वर्षीय बताया जा रहा है, कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहा था, जो आज शनिवार की सुबह 4 – 5 बजे तालाब में हाथ पैर धोने गया था, तभी पचरी में फिशलने से वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सुचना पर पहुंची हसौद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

