खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मातृशक्ति साक्षात देवी स्वरूपा हैं। जो धर्म की रक्षा करती हैं। सभी महिलाओं को देश और धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाना है यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान कही।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।नई महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आप मातृ शक्ति पहले से ही भाजपा के साथ है। पिछले चुनावों में आपने भाजपा को वोट देकर अपना काम किया था अब आपको सदस्य बनकर काम करना है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मसम्मान के लिए काम कर रही है। मुफ्त में राशन, महतारी वंदन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वानिधि आदि योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ गरीबों और महिलाओं को मिल रहा हैं। अग्रवाल ने नई महिला सदस्यों से अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाने की अपील की।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

