खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलिस ने नशे के ऑनलाइन कारोबार से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है, यह सभी कोरियर के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर नशीली दवाइयां को बेचा करते थे, तो वहीं आरोपियों के खातों को भी दुर्ग पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है।
दरअसल दुर्ग पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी, कि नशे के सौदागर अब ऑनलाइन माध्यम से नशीली दवाइयां बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने पताशाजी और तलाश शुरू की, तो दुर्ग के ही रहने वाले हार्दिक भोई और दिलीप साहू का नाम सामने आया। जिनके पास से पूछताछ करने पर नशीली दवाइयां का जखीरा बरामद हुआ। जिसके बाद मुख्य आरोपी हार्दिक भोई से जब पूछताछ की गई। तो उसने बताया की नशीली दवाइयां को आरोपी अपने मोबाइल नंबर से ऑनलाइन पेमेंट कर मांगता था, जिसका ट्रांजैक्शन का बाल्टी बैंक डिटेल भी दिया गया। कोरबा के रहने वाले भुवनेश्वर परेड के नाम से यह बैंक डिटेल था। जिसके बाद हार्दिक भोई के मोबाइल से नंबर का डिटेल और कद्र की जानकारी लेकर पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट करता है। जिसके बाद पटना के रहने वाले रविशंकर प्रसाद के अकाउंट नंबर पर वह पैसे भेज देता है। जिसके माध्यम से उसे अमेजॉन कोरियर के माध्यम से नशीली दवाई प्राप्त होती है। ऐसी शिव की टीम और थाना पादनापुर की टीम तत्काल बिहार के लिए रवाना हुई। जहां आरोपी रविशंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार का निवासी है और किशन यादव से करियर के माध्यम से उसे यह दवाइयां प्राप्त होती है और लाखों रुपए की नशीली दवाइयां हार्दिक भाई और भुवनेश्वर परेड सहित दीपक साहू जैसे लोगों को सप्लाई की जाती है। जिसके बाद पुलिस ने ऑनलाइन पेमेंट करने वाले सभी अकाउंट को फीस कर दिया है, तो वहीं अब इस गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

