खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा जेल का निरीक्षण कर बंदियों के स्वास्थ्य एवं भोजन का जायजा लिया गया। अध्यक्ष द्वारा बंदियो से बातचीत कर पूछा गया कि कोई बंदी जमानत हो जाने के पश्चात् भी न्यायालय के आदेशानुसार सक्षम जमानत प्रस्तुत करने में असमर्थ होने के कारण जेल में निरूद्ध तो नही है या कोई ऐसा बंदी जिनके पास प्रकरण की पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है।
अध्यक्ष द्वारा जांच किया गया कि जेल निरीक्षण हेतु नियुक्त अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा प्रत्येक सप्ताह के 4 दिवस में विजिट करने के दौरान जेल में निरूद्ध बंदियों को जारी एसओपी के तहत् कानूनी सहायता/सलाह दिया जाकर रजिस्टर संधारित किया जा रहा है। महोदय के द्वारा जेल विजिटिंग लायर्स व पैरालीगल वालिंटियर्स के विजिट के समय की जानकारी ली गई व कैदियों के लिए शिकायत पेटी का भी निरीक्षण किया गया। नालसा के आदेशानुसार जमीनी स्तर पर कानूनी सेवा गतिविधियों को बढ़ाने हेतु अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ग्राम-कुसमी एवं प्रतापपुर में ग्राम लीगल एड क्लीनीक के माध्यम से प्रशिक्षित पैरालीगल वालिंटियर्स के द्वारा ग्रामवासियों को भी विधिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

