खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी में प्रार्थीया श्रीमति दयाबती नेताम पति जयलाल नेताम निवासी रावसवाही ने रिपाेर्ट दर्ज करवाया कि उसके जिला सहकारी बैंक विश्रामपुरी शाखा में खाता क्रमांक 105006823570 से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से एटीएम. कार्ड के माध्यम से 29 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के मध्य कुल 1 लाख 20 हजार रूपये को निकाला गया है। जिस पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 318(4) बीएनएस अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दाैरान सीसीटीव्ही फुटेज, सीडीआर, भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर संदेही कैलाश प्रधान पिता कन्हैया प्रधान साकिन गुहाबोरण्ड थाना फरसगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जिला सहकारी बैंक में सेक्यूरीटी गार्ड विश्रामपुरी में पदस्थ रहना एवं वही पर ग्राहक को प्रदाय किया जाने वाला एटीएम कार्ड जो बंद लिफाफा में रहता था, जिसे फाड़ कर उस एटीएम कार्ड एवं पिन नम्बर को निकाल कर फ्राड करना बताया तथा फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर 1 लाख 20 हजार हजार रूपये प्रार्थिया के खाता से फ्रार्ड किया है एवं आरोपी के कब्जे से 2 अन्य एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ है, जिसमें से करीब 60 हजार रूपये निकालना स्वीकर करने पर आराेपी कैलाश प्रधान काे आज शुक्रवार काे गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत न्यायीक रिमांड़ पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाार जिला सहकारी बैंक शाखा विश्रामपुरी में प्रार्थीया का खाता क्रमांक 105006823570 है, 27 अगस्त 2024 को प्रार्थिया के द्वारा नया एटीएम कार्ड बैंक से जारी करवायी थी, बंद लिफाफा में एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ, 5 सितंबर 2024 को उसके पति जयलाल नेताम के साथ लिफाफा को खोले तो एटीएम कार्ड नम्बर- 5086847000228668 था, लिफाफा मे बीआर कोड 001- 508684700228486 था संदेह हुआ कि उसे गलत एटीएम कार्ड मिला है। तब उसने बैंक आकर खाता एन्ट्री करवाने पर उसे पता चला कि लगातार 29 अगस्त 2024 को 20 हजार रूपये, 31 अगस्त 2024 को 20 हजाररूपये, 1 सितंबर 2024 को 20 हजार रूपये, 2 सितंबर 2024 को 20 हजार रूपये, 3 सितंबर 2024 को 20 हजार रूपये, 4 सितंबर 2024 को 20 हजार रूपये, कुल एक लाख बीस हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया है।
आरोपी के पता तलाश हेतु थाना विश्रामपुरी एवं सायबर सेल की 2 टीम गठित की गई, आरोपी के पता तलाश दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, सीडीआर, भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर संदेही कैलाश प्रधान पिता कन्हैया प्रधान साकिन गुहाबोरण्ड थाना फरसगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जिला सहकारी बैंक में सेक्यूरीटी गार्ड विश्रामपुरी में पदस्थ रहना एवं वही पर ग्राहक को प्रदाय किया जाने वाला एटीएम कार्ड जो बंद लिफाफा में रहता था, जिसे फाड़ कर उस एटीएम कार्ड एवं पिन नम्बर को निकाल कर फ्राड करना बताया तथा फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर 1 लाख 20 हजार हजार रूपये प्रार्थिया के खाता से फ्रार्ड किया है एवं आरोपी के कब्जे से 2 अन्य एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ है, जिसमें से करीब 60 हजार रूपये निकालना बताया। जिसमे से 50 हजार रूपये का होण्डा साईंन मोटर सायकल खरीदना बताया, तथा आरोपी के कब्जे से 18 हजार नगद व 3 एटीएम कार्ड, 1 नग वीवो मोबाईल किमती करीबन 10 हजार एवं घटना में प्रयुक्त सीडी डिलक्स मोटर सायकल, किमती करीबन 30 हजार रूपये, होण्डा साईंन मोटर सायकल किमती करीबन 1 लाख रूपये कुल जुमला 1 लाख 58 हजार को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आज शुक्रवार काे गिरफ्तार किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग, सउनि. सुमंत भगत व थाना स्टाफ विश्रामपुरी का याेगदान रहा।
राकेश पांडे
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

