खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना पुसपाल पुलिस काे मुखबीर से मिली सूचना पर निरीक्षक अनुराग सोनवानी थाना प्रभारी पुसपाल के नेतृत्व में सउनि. सांवत राम पटेल एवं मनबोध पोयाम के हमराह स्टाफ का बल मेन रोड पुसपाल में थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया, मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान एक होण्डा साईन दोपहिया वाहन कमांक टीएस 4 ईएच 1915 में सवार होकर ओड़िसा की ओर से आ रहे एक व्यक्ति काे रोककर वाहन की तलाशी लिया गया, जांच में 1 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा वजनी 5 किलो 193 ग्राम का परिवहन करते हुये पाया गया।
उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से बाईक सावर आरोपी डेनियल राजू राविड़ी निवासी ग्राम बेजंगीवाडा किस्चन मोहल्ला पोस्ट बेजंगीवाड़ा थाना व जिला मलकानगिरी ओड़िसा के खिलाफ थाना पुसपाल में अपराध क्रमांक 08/2024 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत आज शाुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकानार, निरीक्षक अनुराग सोनवानी थाना प्रभारी पुसपाल, सउनि. सांवत राम पटेल, मनबोध पोयाम, प्रधान आरक्षक नामदेव भारती, आरक्षक 566 रमेश नाग एवं नारकोटिक सेल निरीक्षक नरेश देशमुख, आरक्षक 29 मनोज साहू का योगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

