खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार नारायणपुर के कौशलनार इलाके में आज एनआईए ने छापामारी की है। विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी, मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। विदित हाे कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार के दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी।
नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था, इनमें से एक बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा निवासी धनसिंग कोर्राम ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था। घटना की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी। इस साल फरवरी महीने में एनआईए ने रतन दुबे हत्या के मामले को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की। मामले में एजेंसी ने पहले ही एक आरोपी धनसिंग कोर्राम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने जिले के कौशलनार इलाके में आज शुक्रवार काे एनआईए ने छापेमारी की पुष्टि की है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

