खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बीजापुर सीमा पर इंद्रावती नदी पार कौरगांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 2 बच्चियां घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे गाय चराने जंगल गए थे, इसी दौरान अचानक बारिश हुई और बिजली गिर गई।
मिली जानकारी के अनुसार इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित कौरगांव के रहने वाले 3 बच्चे सागर उम्र 12 वर्ष, कुमारी कांटे उम्र 16 वर्ष और कुमारी पिडे उम्र 10 वर्ष आज गुरूवार सुबह गाय चराने जंगल गए थे। इसी दाैरान अचानक मौसम बदला, तेज बारिश हाेने लगी, बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए। गाज की चपेट में आने से सागर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गई हैं। गनीमत रही कि उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही वे लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस प्राकृतिक आपदा की सूचना प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

