खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा जिले में सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन श्राद्ध का यह कार्यक्रम पूरे विधि विधान से पंडित बुलाकर कराया गया। सड़क सत्याग्रह के संयोजक डा योगेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि अंबिकापुर के नागरिकों के द्वारा सड़क सत्याग्रह नामक अभियान लंबे समय से चलाया जा रहा है और इसके तहत शहर सहित जिले की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए समय-समय पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षण करने ऐसा प्रदर्शन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के लिए सड़क सत्याग्रह से जुड़े लोगों के द्वारा शोक पत्र भी जारी किया गया जिसमें निवेदन किया गया था कि सभी लोग अंबिकापुर के घड़ी चौक पर पहुंचे और श्राद्ध के इस कार्यक्रम में भाग लें।
अंबिकापुर नगर निगम की सड़कों के अलावा नेशनल हाईवे की सड़कों की हालत बेहद खराब है और इसकी वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है यही वजह है कि अंबिकापुर के प्रबुद्ध नागरिक सड़क सत्याग्रह के माध्यम से लंबे समय से सड़कों को ठीक करने के लिए जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के सामने गुहार लगा रहें है लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो श्राद्ध जैसा यह कार्यक्रम करना पड़ा।
सड़क की जर्जर हालत पर सिस्टम का श्राद्ध करने वाले पंडित राम नरेश पांडेय का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार सिस्टम का श्राद्ध जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कराया है। उनका कहना है कि वह खुद ही परेशान हैं इसलिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शहर के जागरूक नागरिक राकेश तिवारी एवं अधिवक्ता विवेक सिंह ने श्राद्ध के कार्यक्रम को संपन्न कराया।
इस अनूठे प्रदर्शन के दौरान अभय पारोलकर, अजय इंगोले, त्रिभुवन सिंह, डा अपेक्षा सिह, महेंद्र सिंह टुटेजा , अधिवक्ता श्रवण गुप्ता,त्रिलोचन सिंह बाबरा, प्रेम शंकर द्विवेदी, सुप्रिया सिंह ,सुभाष राय ,सुभाष साहू, कृष्णानंद तिवारी ,उमाकांत पांडेय, विनोद सोनी,डा आवेश, अभिषेक, नेहा, सोमनाथ, आदर्श गुप्ता ,प्रियंक गोयल, आयुष गर्ग, प्रशांत श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में नागरिक सक्रिय रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

