खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ में नवरात्रि पर्व के मौके पर गुरूवार तीन से 12 अक्टूबर तक मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। डोंगरगढ़ स्टेशन में लंबी दूरी की दस एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव और कुछ ट्रेनों का विस्तार किया गया है। वहीं रद तीन मेमू ट्रेनों को रिस्टोर किया गया है और चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल को रायपुर तक विस्तार किया गया है।
बिलासपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम करने रेलवे ने 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को पिछले दिनों रद किया था। इनमें से 16 ट्रेनों को रिस्टोर कर चलाने की घोषणा करने से यात्रियों को राहत मिली है।
रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का काम गुरूवार तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच गरीब रथ, नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को 13 दिनों के लिए रद करने के साथ ही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दोनों तरफ से परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है। अब रद ट्रेनों में से 16 ट्रेनों के एक ट्रिप को रिस्टोर कर दिया गया है। पूर्व में रद की गई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

