खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड स्थित तीन कार शोरूम में हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस ने दो आरोपियों अजय चौहान और रोहित राठौर को मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सात लोगों का एक गिरोह 23 सितंबर की रात को गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए कार शोरूमों को निशाना बनाया था। गिरोह ने गीदम रोड स्थित मारुति सुजुकी, टोयोटा और महिंद्रा शोरूम में करीब 8 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज और चोरी के तरीके के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, इस गिरोह ने रायगढ़ में भी इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अब तक चोरी के सात में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान अजय चौहान और रोहित राठौर के रूप में हुई है, पुलिस बाकी फरारआरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया की तीन कार शोरूम में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह काफी शातिर हैं, जो गूगल के सहारे चोरी करने की वारदात कर फरार हो जाते हैं। इस घटना के पूर्व यह गिरोह छग के रायगढ़ में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुके थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल 7 आरोपियों में 2 आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

