खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नेलसनार से जिला बल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल में पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांच नक्सली डीएकेएमएस सदस्य सन्नू उरसा पुत्र स्व. बुधराम उरसा निवासी पोमला, नक्सली सीएनएम सदस्य मुन्ना उरसा पिता स्व. मंगू उरसा निवासी पोमरा, नक्सली सप्लाई टीम सदस्य मेडिकल यूनिट सोमलु उरसा पिता स्व. सन्नू उरसा निवासी पोमरा, नक्सली मिलीशिया सदस्य कमलू मड़काम निवासी पोमरा एवं नक्सली मिलिशिया सदस्य विजय कुंजाम पिता सन्नू कुंजाम निवासी थाना मिरतुर काे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, बड़ी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार-प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियाें के विरूद्ध कायर्वाही उपरांत आज बुधवार काे रिमांड़ पर भेजा गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

