खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के इंद्रावती टायगर रिजर्व से सटे तेलंगाना सीमा पर नक्सल प्रभावित ग्राम चेरला में एकलव्य स्कूल के पास आज बुधवार सुबह एक गिद्ध जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस मिला है। जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस गिद्ध मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में पता चला कि यह गिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से भटककर यहां पहुंचा था, ग्रामीणों ने उसे खाना खिलाकर छोड़ दिया है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के लगभग दो दर्जन गिद्धों की गतिविधियों को वैज्ञानिक रूप से निगरानी करने के लिए लगभग दो साल पहले जीपीएस से टैग किया गया है। जिन 25 गिद्धों को टैग किया है, उनमें 13 भारतीय गिद्ध, आठ हिमालय के ग्रिफॉन गिद्ध, दो यूरेसियन ग्रिफॉन गिद्ध और दो किंग गिद्ध शामिल हैं। इसमें से एक गिद्ध भटककर या थकान की वजह से चेरला गांव में उतर गया होगा। गिद्ध की जानकारी के लिए वन विभाग ने तेलंगाना एवं बीजापुर से टीम गठित कर भेजा है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस एक गिद्ध ग्रामीणों को मिलने की जानकारी सामने आई थी। चेरला इलाके में एकलव्य स्कूल के पास गिद्ध ग्रामीणों के घर के पास उतरा था। ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा तो गिद्ध जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस था। ग्रामीणों ने थके हुए गिद्ध को मांस के टुकड़े और रोटी खिलाने के बाद छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गिद्ध अब फिर से जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस आसमान पर उड़ान भर रहा है। नक्सल प्रभावित इलाके में तेलंगाना और बीजापुर की सीमा पर जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस गिद्ध का मिलने से कई संदेह पैदा हो रहे थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

