खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कापसी वन परिक्षेत्र में आने वाले ग्राम महला के पास आज बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने वन्य प्राणी एक मादा हिरन को ठोकर मार फरार हो गया, इस घटना में मादा हिरण की मौके पर ही मौत हो गई है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, सूचना पर माैके पर पंहुचे वन विभाग के कर्मचारियाें ने मृत मादा हिरण के शव को अपने कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानिय ग्रामीण महरू राम ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी जब वह जंगल लकड़ी बीनने के लिए जा रहे थे, तो सड़क पर एक मादा हिरण का शव देखा। उन्हाेने बताया कि मादा हिरण सड़क पर निकलने से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया हाेगा जिससे हिरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया होगा। इसकी सूचना वन विभाग काे दिया गया, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियाें ने मृत मादा हिरण के शव को अपने साथ ले गये।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

