Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
    • ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
    • ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
    • इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
    • जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
    • उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    • बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा राजधानी पहुंची विशाल आमसभा में तब्दील
    रायपुर

    कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा राजधानी पहुंची विशाल आमसभा में तब्दील

    adminBy adminOctober 2, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी- सचिन पायलट

    न्याय यात्रा का समापन नहीं विराम हुआ है- दीपक बैज

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में विशाल आमसभा में तब्दील हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सह-प्रभारी एस.ए. सम्पत, जरिता लेफतलांग, विजय जागिड़ सहित वरिष्ठ नेता पंडरी से न्याय यात्रा में शामिल हुये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सेवादल के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा ध्वज गीत और राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के गायन के साथ यात्रा की शुरूआत हुई। सड्डू से गांधी मैदान तक 8 किमी तक सैंकड़ो स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनो आम नागरिको ने यात्रा का स्वागत किया।

    गांधी मैदान में हुये आम सभा को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि 10 महिने सरकार के बीत जाने के बाद जो यात्रा निकाली है 130 किमी की न्याय यात्रा इस यात्रा को सफलता से आयोजित करने के लिये आम जन को इस यात्रा से जोड़ने के लिये इस भीषण उमस और गर्मी में 130 किमी चलकर सड़को पर इस सरकार की जो नाकामिया है उसको रेखांकिंत करने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई दिया और पूरे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बधाई दिया।
    पत्रकारों ने सवाल किया और पूछा कि सरकार का 1 साल पूरा नहीं हुआ है और न्याय यात्रा निकाल रहे है? पत्रकारो के सवाल का जवाब देते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी को शौक नहीं है मजबूरी में इस यात्रा को निकालने का निर्णय लिया। सरकार बनने के बाद भाजपा का शासन आया और जनता ने वोट दिया था एक ऐसे शासन का निर्माण करने के लिये जो जनता को उनके वादे पूरा करने का काम करता वो शासन जो लोगो के उम्मीदो का पूरा करता और इस 10 महीने में क्रमवार तरीके से जो हिंसक वारदाते लगातार बढ़ी है। हर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में बलौदाबाजार में जो हुआ, आदिवासियों के साथ, दलितो के साथ, महिलाओं के साथ, पिछड़ा वर्ग के लोगो के साथ किसानों के साथ शहरों में हिंसक वारदातों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश की सरकार झूठे आकड़े दिखाकर अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना चाहती है। इस न्याय यात्रा निकालने का उद्देश्य था सत्ता के नशे में चूर जो सरकार बैठी है रायपुर के अंदर उनकी निंद खोलने का काम हम करना चाहते है। जवाबदेही तय करना चाहते थे हम सदन के अंदर और सदन के बाहर एक घटना हो जाये दो घटना हो जाये लेकिन पहली बार किसी राज्य में हिंसक वारदाते होती है तो कलेक्टर, एसपी अपनी जिम्मेदारी छोड़ कर भाग रहे है। लोगो को उनके हालात में छोड़ रहे है। भाजपा की सरकार अपनी नाकामिया छुपाने के लिये कांग्रेस के लोगो को बदनाम करने के लिये कर रही है और झूठे मुकदमे लगाते है। हमारे नेता कांग्रेस के चाहे छत्तीसगढ़ के या देश के कहीं के भी नेता हो जो आवाज बुलंद करेगा उसके खिलाफ इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी का पूरा प्रकोप डालकर उनकी आवाज को दबाने का काम करते है। इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के बीच में विश्वास कायम करने के लिये कांग्रेस पार्टी ने काम किया है। घमंड और आक्रमण की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा सरकार में आयी है अपने मेनिफेस्टो के वादे पूरा करे। भाजपा जनता को तमाम वादे किये थे। आज किसान टकटकी लागाकर देख रहा है। दिल्ली की सरकार और रायपुर की सरकार जनता ने वोट दिया था सुशासन के लिये, सुविधाओं के लिये और सुरक्षा के लिये, आत्मसम्मान के लिये और माताओ, बहनों, बेटियो के साथ खिलवाड़ होता है कोई कार्यवाही नहीं होती है। इस न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस संगठन के और आम जनता का जो सैलाब उमड़ा है और जो नौजवान साथियों है जो लगातार 6 दिनों तक इस रास्ते पर चले और लोगो को उम्मीद जगी है कि 9 महीने पहले जो हमसे गलती हुई थी और जिस बहकावे में आकर आम जनता ने वोट डाले थे अब सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। लोकतंत्र की खूबसूरती है वोट 5 साल में एक बार डलता है, लेकिन शासन करने वाले लोग अगर घमंड और अंहकार में काम करेंगे जनता बर्दास्त नहीं करेती। छत्तीसगढ़ में जो की जो होता है यहां दिल्ली के इशारे में होता है। यहां सत्ता चलाने वाले लोग दिल्ली में बैठे है। छोटे, मोटे काम करने लिये दिल्ली की अनुमति जरूरी है। जनता ने सरकार चुनी थी सुशासन के लिये और यहां पर सरकार बनी है कांग्रेस को खत्म करने का काम चाहती है। मैं भाजपा के सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है हम सत्य अहिंसा, सद्भावना, परिश्रम ये संस्कार हमारे अंदर है। लेकिन गांधी वादी सोच को, सालीनता को, विनम्र स्वभाव को छत्तीसगढ़ की सरकार कमजोरी न समझे। लोगो का शोषण बंद नहीं करोगे, झूठे मुकदमे लगाने बंद नहीं करोगे तो इट से इट बजाना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आता है। कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।
    तमाम नेता जो आज मंच पर है उनको धन्यवाद देते हुये कहा हम सब लोग किसी पद पर हो या न हो हम सबसे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता है। समूचे भारत वर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में लोगों ने उम्मीद देख रहे है। अभी चुनाव प्रचार चल रहा हरियाणा में जम्मू कश्मीर का मतदान कल खत्म हुआ है। हरियाणा में आज मुझे सभा करने जाना है। हरियाणा में ऐतिहासिक बहुमत लेकर कांग्रेस बड़ी सरकार बनाने जा रही है और पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चहरे की जो चमक है वो गायब हो गयी है, जो लोग 300 पार और 400 पार, 500 पार की बात करते थे आज उनको मजबूरी में बेसाखियां लेकर सरकार बनाने का काम दिल्ली में करना पड़ रहा है। आज दबाव में है और बिल लेकर संसद में आते है और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी सवाल पूछते है और उनको बिल वापस करना पड़ता हैं। ये कमजोरी चहरे में झलक रही है जिस तरीके से शासन किया उनको बदलना पड़ेगा। ये शुरूआत है जो न्याय यात्रा निकाले है सरकार की नींद खोलने के लिये यह यात्रा को निकाला गया। सरकार अगर बाज नहीं आयेगी, सरकार कार्यशैली में सुधार नहीं लायेगी, सरकार शोषण बंद नहीं करेगी, हमारे दलित आदिवासियो के सपने को पूरा नहीं करेगी तो कांग्रेस पार्टी एक और संग्राम छेड़ेगी छत्तीसगढ़ की सरकार निंद हराम करने लिये लेकिन इनको सोने नहीं देंगे। यह संकल्प लेकर तमाम कार्यकर्ताओं को काम करना है। इस यात्रा से पूरी पार्टी में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ हैं, सभी नेताओं ने इस यात्रा में योगदान दिया है। तमाम नेताओं ने इस यात्रा को कामयाब बनाया। लेकिन सबसे महत्वूपर्ण जो हमारे कार्यकर्ता सामने बैठे है जिनकी मेहनत और ताकत से कांग्रेस पार्टी में मेहनत और शक्ति मिलती है उनका धन्यवाद करना चाहता हूं।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई लड़े और सरकार की नाकामियो को जनता तक पहुंचाये। इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 9 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नैचिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहने सुरक्षित नहीं है। शाम 6 बजे के बाद घर से निकलने में माता बहने दहशत में है। 6 दिन की यात्रा में गांव वाले से चर्चा किए, छोटे बच्चे, बुजुर्गो और सभी लोगो से मिले और देखा लेकिन गांव वाले के चेहरे में कोई चमक नहीं है। सभी के मन में भाजपा सरकार के खिलाफ में डर समाया हुआ है, भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है। जो कदम से कदम मिलाकर 6 दिन इस यात्रा में साथ चले भरी धूप, गर्मी और बरसात में लेकिन कद बढ़ते हुये न बरसात रोक पायी और न ही कुछ भी रोक पाया। हर गांव वाले और चौक चौराहे वाले कदम से कदम मिलकार चलते रहे और हाथ से हाथ मिलाकर चलते रहे। जो इस सरकार के खिलाफ आक्रोश साफ-साफ बताता है पूरा रायपुर चाक चौबंध हो गया था। कांग्रेस पार्टी कानून व्यवस्था और हर मुद्दो को लेकर लड़ाई लड़ी। ब्लाक, जिले और पूरे प्रदेश में आंदोलन किये, प्रदेश को बंद कराये, विधानसभा का घेराव किया, विधानसभा के अंदर कांग्रेस के विधायक लड़ाई लड़ी ताकि ये कुंभकरण की सरकार जग जाये। लेकिन प्रदेश की जनता ने इस सरकार से उम्मीद छोड़ दिया है। भाजपा सरकार जनता के साथ बर्बता पूर्वक काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री और मंत्री से लेकर उनके सारे नेतागण लगातार कांग्रेस के न्याय यात्रा पर हमला करते रहे और आरोप लगाते रहे।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री से पूछा क्या पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुयी है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार जैसे कलेक्टर एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर के बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है, अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैण्ड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी की फर्जी एनकाउंटर किस की सरकार में हुई और निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजने का काम सरेंडर करने का काम किसके सरकार में हुई।
    कांग्रेस पार्टी गांधी के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मेहनत और उनके विचार धारा पर चलने पार्टी है न कि गोड़से के विचार धारा पर चलने वाली पार्टी नहीं है।
    लोहारीडीह के साहू परिवार ने क्या बिगाड़ी मार कर उनको फांसी लटका दिया और उनके बेटी चिख-चिखकर कह रही है मेरे पापा फांसी नहीं लगाये मेरे पापा को मार कर फांसी में लटकाया गया। क्या दोष था उस बेटी का और उस प्रशांत साहू का एकलौता बेटे का और उस घर का पुलिस वाले के आंख के सामने जलती है। परिवार से मिला और गांव वाले से मिला और बताया कि लोहारीडीह को न्याय चाहिए और उम्मीद है कांग्रेस पार्टी लोहारीडीह को न्याय दिलायेगी। उस छोटी सी बच्ची को पता नहीं है उसके पापा नहीं है और मां जेल में है और उस छोटी सी बच्ची की हाथो में मेंहदी लगा हुआ देखकर आंखों में आंसू आ गये।
    गृहमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आपके इशारे पर लोहारीडीह की घटना हुई है और साहू समाज के तीन बेटे की हत्या गृहमंत्री ने करवाया है। पहले बलौदाबाजार में निर्दोष लोगो को षंडयत्र कर जेल भेजने का काम किया और साहू समाज के लोगों को टारगेट कर मारने का काम कर रहे है। ये सरकार का सुशासन नहीं ये विष्णुदेव का सुशासन नहीं बल्कि विष्णु कुशासन है और यह सरकार छत्तीसगढ़ में सिरियर किलर की तरह काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के जनता और लोगो, युवा के खिलाफ अन्याय करोगे को कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, महात्मा गांधी के खून का एक-एक कतरा कांग्रेसियो के ऊपर कर्जदार है। यह सब गोड़सेवादी क्या जानेंगे। कांग्रेस पार्टी न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के लोगों चिंता करने के लिये निकले है। कांग्रेस पार्टी के लोगों को जोश और उत्साह ऐसी बना रहा तो हम लोग चार साल तक यह सरकार को चलने नही देंगे। जैसे-जैस न्याय यात्रा रायपुर की ओर बढ़ता भाजपा की सरकार में बैठे लोगों की धड़कन बढ़ने लगी। न्याय यात्रा अभी खत्म नही हुआ है यह तो अभी शुरूआत है इस यात्रा को सिर्फ विराम दे रहे है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और बड़ा करने वाली है। आने वाले समय में यात्रा एक-एक कोने से निकलेगी। छत्तीसगढ़ की न्याय यात्रा जनता की हक की लड़ाई और विश्वास के लिये है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूॅ। हमारे नेता, कार्यकर्ता सभी ने बड़े उत्साह एवं जोश के साथ यात्रा में शामिल हुये। सब लोग हमारे कदम से कदम मिलाकर चलते थे। जब दूसरी न्याय यात्रा निकलेगी तो छत्तीसगढ़ के लोगो के लिये नई क्रांति बनकर आयेगी। चाहे कितनी भी आंधी और तूफान आये हर परिस्थिति में कांग्रेस में लड़ने को तैयार है। कांग्रेस के बड़े नेता, कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को सभी ने मिलकर ऐतिहासिक न्याय यात्रा बना दिया।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध बहुत बढ़ गये है। लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी आये दिन हो रहे है। विष्णुदेव साय का कुशासन चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव का क्षेत्र जशपुर में रक्षाबंधन के दिन एक बहन का 9 लोगों ने मिलकर बलात्कार किया। कांग्रेस कमेटी के जांच दल को उस लड़की से मिलने नही दिया गया। यह विष्णुदेव सरकार का कुशासन है। पत्थलगांव में हत्या, चोरी हो रही सीतापुर, अंबिकापुर सभी जगह हत्याये हो रही है। मारवाही, मनेन्द्रगढ़ हो वहां भी हत्याये हो रही है। बाबा गुरु घासीदास के स्तंभ को जलाया और काटा गया जिसने भी यह अन्याय किया है, हमने मांग किया सीबीआई जांच करवा लो लेकिन सरकार ने जांच नहीं कराया। भाजपा ने खुद अपनी पार्टी के लोगों से दंगा कराने की कोशिश की। कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिये गये। जेल अंदर उन लोगों को बंद किया जो उसमें शामिल नहीं थे। देवेन्द्र यादव वहां गया तो उसके जेल में डाल दिया। विष्णुदेव कह रहे अपराध नही हो रहा है, तो नेशनल क्राइम की रिपोर्ट पढ़ना चाहिये कि छत्तीसगढ़ मे अपराध बढ़ रहे है और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिये वातावरण सुरक्षित नही है। कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासी दिवस के दिन आदिवासियों को बुलाकर अनेक प्रकार के कार्यक्रम किया जाता था। संस्कृति से परिचय कराते थे लेकिन भाजपा की सरकार कुछ नही कर रही है। भाजपा के शासन में समाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है। कांग्रेस सरकार में बस्तर जैसे क्षेत्र में शांति स्थापित किये थे। बस्तर में शांति, एकता, एक दूसरे के प्रति मोह था पर भाजपा शासन में यह सब खत्म हो रहा है। कांग्रेस अभी प्रतिपक्ष में है सरकार अच्छा काम करेगी तो बढ़ाई करेंगे और गलत कार्य करेगी तो विरोध किया जायेगा। 9 महीने में अपराध बढ़ गये है छत्तीसगढ़ का माहौल बिगड़ गया है। ये अन्याय करने वाली भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार में किसी की कोई सुनवाई नही हो रही है। हम लोग गांधीवादी तरीके से लडेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुयी है और सवाल पूछ रही है कि हमारी सरकार को 1 साल भी नहीं बीता 9 महीने हुआ है 10वां चल रहा है। भाजपा ने स्लोगन दिया कि विष्णु का सुशासन और 9 महीने में विष्णु का सुशासन तार-पार हो गया हैं। कोई क्षेत्र, शहर, गांव नहीं बचा है, जहां अपराध न बढ़े हो। सुदुर बस्तर में महिलाओं के बलात्कार होते है और एफआईआर नहीं होता। बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी लूटे जा रहे है और अपराधी पकड़े नहीं जा रहे है। भिलाई में गोलिया चल रही है और चाकू बाजी हो रही हैं। राजधानी रायपुर में ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिसमें चोरी, हत्या, डकैती और चाकू बाजी न हो। बिलासपुर न्यायधानी में एक मर्डर नही, दो मर्डर नहीं, तीन-तीन मर्डर करने के बाद अपराधी पकड़े नही जाते यह न्यायधानी की स्थिति है। आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो गया है। आज स्कूल में बच्ची सुरक्षित नहीं है, कालेज में बेटी सुरक्षित नहीं है, बस स्टैण्ड में बहने सुरक्षित नहीं है, आज कोई आदमी सुरक्षित नहीं है। ये विष्णु का सुशासन है बोल रहा है। इससे बड़ा कुशासन कोई दूसरा नहीं हो सकता। लूट करने में लगे हुये है। आज लूटने में मशगूल हो गये है भाजपा जानती है कि धोखे से पांच साल सरकार आ गयी है और विधायक भी बोलते है ये पांच साल की विधायकी है, जितना लूट सको लूटो ये सारे लोग लूटने में लगे है छत्तीसगढ़ के विभागों को। 9 से 10 महीने में छत्तीसगढ़ में एक काम भी नहीं देखा होगा। सड़को का भूमि पूजन नहीं हुआ है, बांध नाली का भूमि नहीं हुआ है, स्कूल और कॉलेज का भूमि पूजन नहीं हुआ एक भी काम इस सरकार में नहीं हुआ हैं। केवल कर्जा ले रहे है और भ्रष्टाचार करके छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रहे है। पांच साल में कांग्रेस की सरकार में 50 हजार करोड़ का कर्जा लिये थे और भाजपा के लोग हल्ला कर रहे थे कांग्रेस ने 50 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। भाजपा की वर्तमान सरकार ने 6 महीने में 30 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। लेकिन कहीं भी काम नहीं हुआ है, सारे पेमेंट रूके हुये है, कोई भी नगर पंचायत और नगर निगम में काम नहीं हो रहे है। शहरो और ग्रामीण क्षेत्रो में कोई काम नहीं, लूट मची है पूरे प्रदेश में और लूटने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। न हत्या न बलत्कार हो रही है बल्कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।
    भाजपा ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का नाम चेंज किया और डॉ. खूबचंद बघेल जो छत्तीसगढ़ निर्माण के लिये जिन्होंने सर्वप्रथम पहले मांग उठाया उस योजना को बंद कर दिया। सतनामी समाज के लोगो को दौड़ा-दोड़ाकर, घर में घुस कर माता पिता के सामने नंगा करके पीटकर जेल में थुसने का काम भाजपा ने किया और सतनामी समाज को अपमानित करने का काम भाजपा ने किया। लोहारीडीह कांड में एक व्यक्ति को फांसी में लटका दिया जाता है और उसको आत्महत्या बताया गया। गांव वाले मानने को तैयार नहीं है और आत्महत्या बताया दिया और पुलिस की उपस्थिति में दूसरे व्यक्ति का घर को जलाकर वहीं मार दिया जाता है। दोनो साहू समाज के है और तीसरा साहू समाज प्रशांत साहू को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार डाला। लेकिन आज तक एफआईआर नहीं हुआ। आज कोई जाति, वर्ग, समाज नहीं बचा है जो विष्णुदेव सरकार में अपमानित महसूस कर रहा है। छत्तीसगढ़ के लोग अपने आप को अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसलिये यह छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा पदयात्रा निकाली गयी है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई देते हुये का कि हर लड़ाई में और गलती में सरकार के खिलाफ न केवल बयान देने का काम किया, बल्कि उस सरकार के खिलाफ संघर्ष करने आव्हान भी किया। बिजली कटौती होती है। हर ब्लाक में धरना प्रदर्शन होता है और आज भी बिजली कटौती चल रही है और कांग्रेस पार्टी भी बिजली का आंदोलन किया, किसानों के हक में गौमाता जो सड़को में घुम रहे है दुर्घटना हो रहे, जो खेतो में चराई हो रही है, उसके लिये भी कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आंदोलन किया। 24 घंटे के भीतर लोहारीडीह कांड में पूरे छत्तीसगढ़ बंद होने का आव्ह्ान किया सभी वर्ग के लोग समर्थन दिया और सफल रहा। गिरौदपुरी से लेकर रायपुर तक पदयात्रा किया। भाजपा की सरकार खुद से नहीं चला रहे है मंत्री मंडल नहीं चला रहे है। ये दिल्ली भाजपा की सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी अपने आपको सुपर सीएम बताती है। दो-दो डिप्टी सीएम है उनकी भी नहीं चलती है। इसलिये कांग्रेस और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है जहां भी अन्याय हो अत्याचार हो वहां कांग्रेस के साथियो को जो पीड़ित पक्ष है उनके साथ खड़ा होना चाहिये यही गांधी का रास्ता है और यहीं कांग्रेस का रास्ता है और इसी रास्ते पर चलकर प्रजातंत्र को मजबूत बनाना है, दबे, कुचले, पीड़ित, शोषित, समाजों के साथ उनके लड़ाई लड़ना है।
    पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी को आम जनता का विश्वास फिर से हासिल करना है कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है। जिस-जिस राज्य में डबल इंजन की सरकार है वहां बिजली के दर सबसे ज्यादा है। भाजपा के सरकार आते ही आम जनता के जेब से पैसा निकालने का काम किया, स्कूलो को बंद करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। बस्तर में फर्जी मुठभेड़ हो रहे है। सरगुजा में चोरी, डकैती हो रहा है। रायपुर में चाकूबाजी हो रहा है। जहां से गृहमंत्री प्रतिनिधित्व करते है तीन लोगो की निर्मम हत्या हो जाती है। गुरु घासीदास के स्तंभ को काटकर गिरा दिया जाता है पर सरकार आज तक पता नही कर पाई कि यह सब किसने किया। एसपी और कलेक्टर के कार्यालय जलते है वह अपनी सुरक्षा नही कर सकते तो छत्तीसगढ़ की नागरिको के क्या करेंगे। यह छत्तीसगढ़ का हाल है। कांग्रेस न्याय यात्रा को भरपूर जनसमर्थन मिला है।
    कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया। स्वागत भाषण गिरीश दुबे, आभार प्रदर्शन एजाज ढेबर ने किया।
    कार्यक्रम में संबोधन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महामंत्री सुबोध हरितवाल ने किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026

    इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

    November 25, 2026

    पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    By Khabar WorldNovember 25, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री सेवा सेतु पोर्टल शासन की जनकल्याणकारी पहल के रूप में आम…

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026

    इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

    November 25, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.