खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राज्यपाल ने महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शीर्ष पुरुष ‘‘राष्ट्रपिता‘‘ महात्मा गांधी जी का सम्पूर्ण जीवन हमें सरलता और अहिंसा की सीख देता है। उनके अनमोल विचार हम सभी को सदैव सन्मार्ग प्रदर्शित करते रहेंगे। उन्होंने कहा हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और आचरण में उतारने की जरूरत है।
राज्यपाल ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए कहा उनकी सादगी और ईमानदारी सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारा ‘‘जय जवान, जय किसान‘‘ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी सादगी और निष्ठा के आदर्शों का प्रतीक है। इस मौके पर आवासीय आयुक्त श्रीमती श्रुति सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

