खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ ASI फूलेश्वर सिंह सिदार का अर्केस्टा में पुलिस वर्दी पहनकर लड़कियों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार 30 सितंबर की रात को ग्राम सोनादह गांव में ग्रामीणों द्वारा अर्केस्टा का आयोजन किया गया था। पुलिस वर्दी में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचा हुआ था, इस दौरान डांस कर रही लड़कियों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने तुरंत संज्ञान ली है। जिसमे वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान करवाई। इसके बाद ASI फूलेश्वर सिंह सिदार को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को अनुशासनहीनता और पुलिस की गरिमा के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस घटना ने एक बार फिर से खाकी वर्दी को शर्मसार किया है। जहां कानून के रखवाले खुद नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

