खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। देवभोग तहसील के सरगीबहली गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग दीवाधार चूरपाल गांव में 10 साल से गांव के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का अभियान चला रखा है।इस साल प्रायमरी स्कूल में पढ़ने वाले 25 छात्र के अलावा कक्षा 6वीं के तीन छात्र को पढ़ा रहे हैं। बच्चे प्यार से इन्हें ‘अजा’ कहते हैं। ‘अजा’ का क्लास दिन में दो बार सुबह 7 से 9 और शाम को 5 से 6 बजे लगती है। अजा का क्लास नियमित चलता है।
सप्ताह भर पहले सायकल से गिरने के कारण बुजुर्ग दीवाधार का बाया पैर फैक्चर हो गया है, पांव में प्लास्टर लगा हुआ है। बावजूद इसके उनकी कक्षाएं एक दिन के लिए भी नहीं रुकी। बारिश के दिनों में कभी-कभी कक्षाएं बाधित जरूर होती हैं, लेकिन चूरपाल का समर्पण अडिग रहता है।
आज भी गांव के सरकारी स्कूलों ने पढ़ने वाले ज्यादातर छात्रों को अक्षर ज्ञान, पहाड़ा, बारहखंडी जैसे आधार भूत ज्ञान नहीं है। लेकिन सरगीबहली गांव के बच्चे आस पड़ोस के गांव से बेहतर हैं। गांधी जी के विचारों से प्रेरित दीवाधार चूरपाल ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया और आज उनका यह प्रयास न केवल गांव के बच्चों का भविष्य संवार रहा है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत भी बन गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

