खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली से हिमाचल और फिर रायपुर तक ड्रग्स की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मुख्य सरगना नाइजीरिया का निवासी मिस्टर इनोसेंट ओलोचुकु है, जिसे दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश से अमनदीप सिंह छाबड़ा और अशोक यादव को पुलिस ने धर दबोचा। अमनदीप रायपुर का रहने वाला है। चार साल से वह हिमाचल से ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने इनके पास से 124 ग्राम एमडीएमए (ड्रग) बरामद किया है।
पुलिस ने इस पूरे मामले में सुनियोजित योजना बनाकर सरगना को धर दबोचा। मीडिया से चर्चा के दौरान रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि हाल ही में टिकरापारा थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। इन आरोपियों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने अमनदीप सिंह और अशोक यादव तक पहुंच बनाई। पुलिस की टीम ने दिल्ली से नाइजीरियन सरगना मिस्टर इनोसेंट को गिरफ्तार करने के लिए खुद को ग्राहक बनकर उससे संपर्क किया और एक सुनियोजित योजना के तहत उसे धर दबोचा। बता दे रायपुर पुलिस ने अगस्त और सितंबर माह में 19 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, जिनमें 251.22 किलोग्राम गांजा, 59 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप, 1152 नशीली टैबलेट, 2.106 किलोग्राम अफीम, 7.96 ग्राम चरस, 98 एमडीएमए टैबलेट और 189 ग्राम कोकीन शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने पांच वाहन, एक ट्रक, एक पिस्टल, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल किए जाने वाले कैप्सूल भी बरामद किए।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

