khabarworld24.-दुर्ग । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई नगर निगम पर 39 लाख का घोटाला करने का आरोप लगाया है। विधायक ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि बिना काम कराए सड़क मरम्मत के नाम पर 25 लाख और पेयजल के नाम पर 14 लाख निगम मद से निकाला गया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम भिलाई में तात्कालीन आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव की बगैर जानकारी के निगम मद से भुगतान कर दिया गया है। यह एक बड़ा भ्रष्टाचार को उजागर करता है। एक तरफ निगम कर्मचारियों को वेतन देने सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर फंड नहीं है और दूसरी तरह इस तरह मद को निकाला जा रहा है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में जब तात्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव को फोन कर जानकारी भी मांगी। इस पर देवेश ध्रुव ने साफ कहा कि सभी कार्य न तो उनके संज्ञान में हैं और न ही उन्होंने ऐसे किसी कार्य को लेकर आदेश जारी किया है। निगम मद से 25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेयजल सहित कई अन्य कार्यों को लेकर निकाले गए मद की शिकायत विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है। पत्र में उन्होंने ऐसे कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि यह घोटाला किसने किया है, इसके बारे में विधायक ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

