खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। एक बार फिर से फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक्सिस बैंक के मैनेजर मनोज जोशी 21 लाख रुपए गंवा बैठे हैं। ठगों ने कई गुना रिटर्न का झांसा देकर मनोज से फर्जी एप में निवेश करवा लिया। बोधघाट थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार शुरुआत में एप पर मनोज जोशी के निवेश को मुनाफे में दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो विड्रॉल नहीं हुआ, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
इसके बाद उन्होंने बाेधघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराया। विदित हाे कि इससे पहले भी जगदलपुर में ठगी के ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ा था। बस्तर एसपी शलभ सिंहा का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में भी अपराधियों तक पहुंचने में सफल होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

