खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सुरक्षा कर्मियों से अवैध वसूली एवं अवैधानिक तरीके से काम से निकाले जाने के विराेध में निकाले गये प्रभावित सुरक्षा कर्मियों के साथ कमीश्नर बस्तर, कलेक्टर बस्तर, पुलिस अधीक्षक बस्तर एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।
रेखचंद जैन ने बताया कि अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई करने एवं सभी पात्र सुरक्षा कर्मियों को नौकरी में रखने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक ने वसूली करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। उन्हाेने कहा कि बस्तर के बेरोजगार आदिवासी युवाओं को नौकरी में रखने के नाम से 30-30 हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

