खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आवासीय विद्यालय दुगईगुड़ा में शनिवार को पहली कक्षा में अध्ययनरत आदिवासी बच्चे की मौत मामले में कांग्रेस ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम को समिति के संयोजक बनाए गए हैं, यह समिति आज घटना स्थल दुगईगुड़ा पहुंचकर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी।
समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस द्वारा गठित टीम दुगईगुड़ा के आवासीय विद्यालय, मृतक बच्चे के परिजनाें से मिलने के लिए पंहुच गये हैं। विदित हाे कि दुगईगुड़ा के आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा में अध्ययनरत आदिवासी छात्र राजेश पुनेम की अचानक तबीयत बिगड़ी, उसे पास के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया, इस मामले की जांच के लिए अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति बनाई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

