खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए लगातार विभागों में वैकेंसी निकाल रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जिला पंचायत कांकेर में ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती के लिए मात्र 12वीं पास होने की जरुरत है। 12वीं पास छात्र ग्राम पंचायत सचिव के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म को जमा करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है। शाम पांच बजे तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरने वाले छात्रों की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन में योग्यता, नियम और शर्ते सभी बताई गई है.
कांकेर पंचायत सचिव पद पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 साल से लेकर 35 साल तके बीच की होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए छूट भी दी गई है। आवेदकों से जो योग्यता मांगी गई है उसमें उम्मीदवार को 12वीं कक्षा में 65 फीसदी अंक के साथ पास होना चाहिए। आवेदक को कांकेर जिले का मूल निवासी भी होना चाहिए। कांकेर के बाहर के आवेदकों को ये नौकरी नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को सक्षमअधिकारी से प्रमाण पत्र जिसमें जाति और निवास प्रमाण पत्र शामिल है, सत्यापित कराकर जमा करना होगा।
कुल 14 पदों पर होगी भर्तियां: ग्राम पंचायत सचिव के कुल 14 पदों पर ये भर्तियां होंगी। अनुसूचित जाति के लिए 1 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 8 पद आरक्षित किए गये हैं। सामान्य कोटे के लिए 3 पद हैं। आवेदक को 12वीं बोर्ड में पास होना चाहिए। वेतन की बात करें तो ग्राम पंचायत सचिव का पे स्केल 3500 से 10000 का होगा।
आवेदन भरने की अंतिम तारीख: उम्मीदवारों को मांगे गए दस्तावेज सत्यापित कराकर 4 अक्टूबर शाम पांच बजे तक भेजना है। आवेदकों को भेजने के लिए रजिस्टर्ड डाक की मदद लेनी होगी। निजी पोस्टल सेवाओं से आए आवेदन को स्वीकर नहीं किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेश देखने की भी सलाह दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

