खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। देवनारायण कश्यप निवासी रविदास चौक जांजगीर के द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्रीनिवास एंव उनके अन्य साथियों के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर 8,00,000/- (आठ लाख) रुपये लिया और नौकरी नहीं लगाया, पैसा वापस मांगने पर नही दे रहा है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना किया गया था।
आरोपी बुधराम भारद्वाज को पूर्व में दिनांक 31.01.2024 को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर। प्रकरण के आरोपी जुज्जावारापू श्रीनिवास घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको तेलंगाना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी देवनारायण कश्यण से नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.09.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

