khabarworld24.-रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के सामान्य सचिव श्री चंद्रेश शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने संस्था कीे गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मध्य भारत का एक मात्र स्पीच थेरेपी सेंटर उनकी संस्था द्वारा रायपुर के सप्रे स्कूल में स्थापित किया गया है।
जहां नाम मात्र राशि पर सेवाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 बच्चों का उपचार कर उन्हें मुख्य धारा में लाया गया है। अब ये बच्चे सामान्य स्कूलों में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैै। वर्तमान में सेंटर में 54 बच्चे थेरेपी ले रहे हैं। राज्यपाल श्री डेका ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि वे जल्द ही स्पीच थेरेपी सेंटर को देखने आयेंगे। इस अवसर पर डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा उपस्थित थे।
Trending
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

