खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में शराब के नशे में चूर एक पति ने मामूली बात को लेकर डंडे से पीट पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले को जांच में ले लिया है। मामला खरसिया क्षेत्र का है।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाम्हनपाली निवासी कुशल चौहान का बुधवार की शाम घरेलु काम को लेकर उसकी पत्नी बिमला चौहान के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बिच विवाद इस कदर बढ़ गया की कुशल चौहान ने घर में रखे डंडे से अपनी पत्नी के सर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे महिला के शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद जैसे ही पुलिस को जानकारी हुए वह मौके पर पहुंची जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है की एक पति ने मामूली बात को लेकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ कर रही है की आख़िरकार हत्या के कारानो का पता चल सके। संभवतः कल पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।
Trending
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

