खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सीएम साय शनिवार को बिलासपुर के दौरे पर थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई मु्द्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लॉ एंड आर्डर को लेकर सवाल खड़े करने पर कहा कि हमारी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है।
कांग्रेस सरकार में बिलासपुर के पूर्व विधायक ने पब्लिक कार्यक्रम में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। गृहमंत्री की उपस्थिति में उन्होंने हर थाने में रेट लिस्ट लगा देने की बात कही थी। कांग्रेस के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। जब रूलिंग पार्टी का एक विधायक अपने ही सरकार के पुलिस पर थानों पर इस तरह का आरोप लगाए तो समझ जाइए। हमारी सरकार में लॉ एंड आर्डर ठीक है।
हम लगातार नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं। प्रदेश में फैले बीमारियों को लेकर CM साय ने कहा कि बीमारियों को लेकर सरकार सतर्क है। लगातार हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। सभी कलेक्टरों को आदेशित किया गया है जिलों में भ्रमण करें। प्रदेश सरकार में बीमारी पूरी तरीके से नियंत्रण में है।
Trending
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

