Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
    • अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
    • नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
    • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
    • छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
    • खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विधायक भावना बोहरा को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी- झारखण्ड विधानसभा चुनाव में 2 जिले के 6 विधानसभा का बनाया प्रवासी प्रभारी
    छत्तीसगढ़

    विधायक भावना बोहरा को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी- झारखण्ड विधानसभा चुनाव में 2 जिले के 6 विधानसभा का बनाया प्रवासी प्रभारी

    adminBy adminAugust 30, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। आज झारखण्ड प्रदेश भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के नेतृत्व में विधानसभा प्रवासी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित अन्य प्रदेशों के प्रवासी प्रभारी सम्मिलित हुए। विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता को देखते हुए झारखण्ड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने भावना बोहरा को झारखण्ड के पूर्वी सिंह भूमि और जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभा बहरागोड़ा, घाटशिला,पोटका,जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रवासी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पूर्व भी भावना बोहरा को 2024 लोकसभा चुनाव में झारखण्ड के गोड्डा लोकसभा का प्रवासी प्रभारी बनाया था जहाँ से भाजपा के निशिकांत दुबे ने बड़ी जीत हासिल की थी।
    इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूँ की उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पूर्व भी लोकसभा चुनाव में मुझ पर विश्वास जताते हुए पार्टी द्वारा गोड्डा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे मैनें पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन किया और इस बार भी मैं पूरे समर्पण भाव से पार्टी की विचारधारा, विकास नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों एवं जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करुँगी। भाजपा ने हमेशा ही सबका साथ,सबका विकास का उद्देश्य लेकर चलने वाली पार्टी है। इस चुनाव में भी हम इसी उद्देश और जनता के हित को लेकर अपनी बातें उनके समक्ष रखेंगे और पिछले चुनाव से भी अधिक ताकत के साथ इस चुनाव में हम जनता तक अपनी बातें पहुंचाएंगे। मोदी जी ने विकसित भारत के जो संकल्प किया है उसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जनता को भी प्रोत्साहित करते हुए झारखण्ड का विकास और झारखण्ड को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगेगे।
    भावना बोहरा ने आगे कहा कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। पिछले पांच वर्षों में झारखण्ड में केवल भ्रष्टाचार हुआ है और जनता के अधिकारों का हनन किया गया। आज झारखण्ड की जनता स्वच्छ पानी, बिजली, पक्की सड़कें और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के आभाव से जूझ रहें हैं। जेएमएम, कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार में करोड़ों के भ्रष्टाचार और नोटों के पहाड़ मिले हैं जो कि जनता के खून पसीने की कमाई थी उसे इस सरकार ने लुटने का काम किया है। चुनाव में बड़े-बड़े वादे किये लेकिन पिछले पांच वर्षों में वो सभी घोषणाएं केवल कागजों में ही रही। जनता अपने अधिकारियों के लिए चिल्लाती रही लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार के नेताओं और मंत्रियों के कानों में जूँ भी नहीं रेंगी। लेकिन अब जनता उन्हें बताएगी और उनके अधिकारों का जिस प्रकार हनन किया गया, उनके खून पसीने की कमाई को लुटने वालों को जनता इस बार सत्ता से बाहर करेगी और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जरुर बनाएगी।
    भावना बोहरा ने कहा कि झारखण्ड में आदिवासी समाज के सदस्यों के साथ जिस प्रकार झारखण्ड की भ्रष्ट सरकार द्वारा उनके अधिकारों की छिना जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जनजातीय समाज के उत्थान, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए जनहितकारी योजनाओं का सञ्चालन कर रही है। मूलभूत सुविधाओं से लेकर उन्हें पक्के आवास,स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सुगम सड़कों के माध्यम से जनजातीय समाज के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही हैं। आज देश के सर्वोच्य पद राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी को देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाकर एवं हमारे छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश के मुखिया के रूप में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय जी को मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समाज को सम्मान देने के काम भाजपा ने किया है। नियद नेल्लार जैसी योजनाओं का सञ्चालन कर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ें और नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए भाजपा सरकार निरंतर बड़े निर्णय ले रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    By Khabar WorldNovember 26, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ की सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते…

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 26, 2026

    बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.