खबर वर्ल्ड न्यूज-केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में जहां पांच आरोपियों ने युवती को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ 20 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला 9 अगस्त का है, जब शाम के समय युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन बीच रास्ते में ही 5 दरिंदों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। बताया गया कि बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन दिनांक 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।
कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया और आरोपियों को खोज निकाला। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

