खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में चोरी करने वाले बनियान गैंग की एंट्री हुई है। शहर के आउटर के कॉलोनी और सोसाइटी में इस गैंग के चार सदस्यों को देखा गया है। बनियान गैंग के लोग हाथों में कटर और धारदार हथियार लेकर नंगे पांव कॉलोनियों में घूमते और रेकी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
आवाज न आए इसलिए चप्पल-जूतों को हाथों में रख लेते हैं। गैंग के लोगों के दिखने से आउटर के इलाकों में खौफ बना हुआ है। गैंग का जो CCTV फुटेज सामने आया है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो रिंग रोड नंबर-3 के किनारे स्थित एक सोसायटी का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चार संदिग्ध लोगों ने बनियान पहन रखा है और हाथों में चप्पल और जूते थामे हुए हैं। फिर वे दबे पांव धीरे-धीरे चल रहे हैं। जिससे कि बाहर किसी तरह की आवाज न आ पाए।
जानकारी के मुताबिक, ये चोर गैंग कॉलोनी में घूम कर अलग-अलग घरों में रेकी करते हैं। घरों में ताला तोड़ने के लिए अपने हाथों में धारदार सामान रखे होते हैं। इसके अलावा इनके हाथों में कटर भी होता है। वारदात के दौरान किसी घर में कोई व्यक्ति जाग जाता है तो यह उन पर हमला भी कर देते हैं।
बता दें कि रायपुर के आउटर इलाकों में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस अब तक इस गैंग को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

