खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के दयालबंद स्थित नारियल कोठी अटल आवास मे कमरे मे मिली युवक की फंदे पर लटकती लाश मिली है। इस घटना से आसपास के लोग सदमे में है। युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घटना की जानकारी आस- पास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि, मृतक युवक नारियल कोठी स्थित प्रधानमंत्री आवास के जे. ब्लॉक में रहता था। वहीं मृतक की पहचान गुड्डू यादव नाम से की गई है, जिसकी उम्र लगभग 24 से 25 साल बताई जा रही है। मृतक शादीशुदा और एक बच्चा भी है। फिलहाल, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
कोतवाली टी आई के एस आर साहू ने बताया कि, आशंका है की मृतक शराब पिता था उसकी पत्नी और बच्चे छोड़कर मायके चले गए थे। मृतक युवक अपनी पत्नी और बच्चों को लेने अपने ससुराल गया था लेकिन पत्नी और बच्चे ने आने से मना कर दिया। इस वजह से शायद युवक ने यह कदम उठाया हो, हालांकि जाँच अभी जारी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

