खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा में कांग्रेस से गए नेताओं को जगह नहीं मिलने के आरोप पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धर्मजीत कहां है, सरगुजा के सांसद कौन है। संभाल तो सकते नहीं है, सम्मान देना है नहीं। कांग्रेसियों को पहले दिन से सिखाया जाता है कि कार्यकर्ता और जनता से कोई मतलब नहीं, गांधी परिवार का सम्मान करो। बाकी से कोई मतलब नहीं है, इसलिए टूट-फूट होती है।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के पुतला दहन और लाठी चार्ज को लेकर कहा कि सारी अकल विपक्ष में रहने पर आती है। सत्ता में रहने और कुर्सी में बैठने में बाद नहीं आती। पिछले 5 साल किन परिस्थितियों में लाठी चार्ज होता है, पढ़ लिए होते, तो उनके हाथ से सत्ता नहीं गई होती। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस आदमी का इतिहास अत्याचार का है, वह अत्याचार का क्या दुहाई देगा।
कांग्रेस संगठन बदलाव पर बोले अजय चंद्राकर ने कहा कि दीपक बैज खुद बूढ़े हो गए हैं क्या?, दीपक बैज चले हुए तीर हो गए हैं क्या?। यह सब बुफे बाजी है। पेपर में जगह भरना है, इसलिए दीपक बैज रोज एक बयान दे देते हैं, बाकी वह फोटोकॉपी भूपेश बघेल के हैं। दीपक बैज को कोई नेता मानता नहीं, जिला उनको स्वीकारता नहीं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

