खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, यह शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र जा है।
पुलिस के मुताबिक शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने लोगों से अपील
डौंडी पुलिस ने अज्ञात मृतक की शिनाख्त के लिए लोगों से अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को किसी गुमशुदा व्यक्ति के की तलाश है तो वह तुरंत थाने से संपर्क कर शिनाख्त करने में पुलिस की मदद करे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

