खबर वर्ल्ड न्यूज़-महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एस. आलोक के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्ड के संकुल संगठन में लखपति दीदीयों के साथ प्रधानमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया तथा आजीविका गतिविधि से लाभ प्राप्त कर लखपति बनी 2380 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीण विकास मंत्रालय, अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगाँव से देश भर की लखपति दीदियों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम के तहत जिले में 273 स्व-सहायता समूह को 6 करोड़ 44 लाख 55 हजार बैंक ऋण वितरण किया गया तथा रिवाल्विंग फण्ड एवं सीआईएफ वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी जनपद के महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल संगठन के सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित थे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

