खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मृत्यु जिसके वश में है चक्र जिनकी उंगलियां में है वह भी 99 बार क्षमा करने का धैर्य रखते हैं वह है श्री कृष्णा, धरती पर हर मां चाहती है कि मेरा पुत्र ऐसा हो वह है श्री कृष्णा हर प्रेयसी चाहती है मेरा प्रेमी ऐसा हो वह है श्री कृष्णा हर मित्र चाहता है मेरा मित्र ऐसा हो वह कृष्णा वह कान्हा वह नटखट नंदकिशोर द्वारिका की वैभव के बाद भी जो राधा को अपना ना सके वह है श्री कृष्णा!
कृष्ण का जीवन यह सिखाता है कि मनुष्य के रूप में जो जन्म लेगा संघर्ष उसका निश्चित है कर्म की सीख देने वाले श्री कृष्ण का जन्म स्वयं ही कर्मयोगी का एक उदाहरण है भगवान की शक्तियों से संपन्न कन्हैया ने पूरे जीवन संघर्ष किया पूरा बाल्यकाल उन्होंने अपने जन्म देने वाली मां से विरह में बिताया और पूरा युवावस्था उन्होंने उस परम शक्ति से दूर रहकर व्यतीत किया जिसे उन्होंने सर्वाधिक चाहा,!16 कलाओं में पूर्ण भगवान श्री कृष्णा अपरंपार है भक्ति और शक्ति का योग है और जिस तरह उन्होंने अर्जुन को पाठ पढाया आज भी मानव के लिए अनुकरण करने योग्य है, श्री कृष्णा ने आम मनुष्य की तरह जीवन जी कर लोगों को एक सीख दी कि आप अपनी सर्व शक्ति का उपयोग अपने कर्म पर करें परमात्मा फल अवश्य देगा वह अलौकिक शक्ति वह दिव्या आत्मा स्वयं आपकी पहचान करेगी कर्म ही सर्वोपरि है कर्म ही पूजा है कर्म ही प्रथम है वह बंसी बजाने वाले नटखट कन्हैया कभी चक्र उठाएंगे ऐसा गोपियों ने तो सोचा भी ना होगा लेकिन मानव को उन्होंने यह सीख दी की जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाना ही पड़ता है धर्म की रक्षा और मानव कल्याण से ऊपर कुछ भी नहीं होता
धर्म और प्रेम शाश्वत है और दोनों की रक्षा के लिए मनुष्य को सदैव तत्पर रहना है उनका जीवन इसका हम उदाहरण है विष्णु की आठवीं अवतार भगवान श्री कृष्णा सर्वोपरि है सर्वशक्तिमान है परंतु जब मानव रूप में जन्म लिया तो हर कष्ट अब तकलीफ को शाह अपना सर्विस त्याग दिया यह सीखें मानव के लिए की धर्म की स्थापना सर्वाधिक प्रथम है धर्म और कर्म मनुष्य के जीवन के अभिन्न अंग है और इनसे ऊपर कुछ भी नहीं ना आपकी सगे संबंधी ना आपका आपका परिवार कृष्ण मोक्ष है कृष्णा प्रेम है प्रेम का वह स्वरूप है जो आत्मा से आत्मा का मेल करता है सनातन धर्म के संस्थापक भगवान कृष्ण को बारंबार नमस्कार है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

