खबर वर्ल्ड न्यूज़-केश्वर दुबे-कवर्धा। 26अगस्त 2024।वनमंडल अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों में जैसे कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा में कृष्ण कुंज स्थापित कर सभी कृष्ण कुंज में मिश्रित प्रजाति पौधा रोपण किया गया है जिसकी वर्तमान में 10-15 फिट ऊंचाई की हो गयी है और पूर्णतः स्वस्थ्य अवस्था में है। जनसहभागिता से वन विभाग द्वारा नगरों में स्थापित इन कृष्ण कुंज की आभा देखते ही बनती है। यहां पर आस-पास के बच्चे, बुजुर्ग एवं आमजन कृष्ण जन्माष्टी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते नजर आतें हैं।
आज दिनांक 26.08.2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टी के सुअवसर पर कृष्ण कुंज कवर्धा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में 24 घंटे रामधुनि का आयोजन किया गया है तथा रात्रि 12 बजे जन्म उत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण कुंज लोहारा में इस अवसर पर स्थानीय बच्चों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की गयी। यहां पर बच्चों के द्वारा कचनार के पौधों का रोपण किया गया। पंडरिया पूर्व परिक्षेत्र में स्थापित कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर दही हांडी फोड़ कार्यक्रम रखा गया था।
उक्त कार्यक्रम में आप-पास के आम जन एवं बच्चे, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके बच्चे उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

