खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुखबिर के सूचना के आधार पर सुरक्षा बल के द्वारा जगरगुण्डा-कुदेड़ मार्ग में पास 5 प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय माओवादी को गिरफ्तार किया गया हैं।
दरअसल इन नक्सलियों के पास से विस्फोटक एवं अन्य नक्सल सामाग्री ज़ब्त की गई हैं। ज़ब्त सामग्री सहित पुलिस द्वारा नक्सलियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं। वही अन्य फरार माओवादियों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान के तहत थाना जगरगुण्डा से एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
जिसके तहत ग्राम आश्रमपारा, कामापारा व सिंगाराम की और सिविल ड्रेस में टीम रवाना हुई थी। जिसमे पुलिस ने घेरा बंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया हैं। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तेलाम गुज्जा बताया। गुज्जा नक्सल संगठन में डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य कर रहा था। वही चेकिंग के दौरान आरोपी के पास से 2 नग जिलेटिन राड, 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3 मीटर बिजली वॉयर बरामद किया गया। फ़िलहाल आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
दूसरा माओवादी सर्च अभियान ग्राम मिसीगुड़ा, बेदरे व आस-पास के जंगली इलाको में हुआ। जंहा अभियान के दौरान मिसीगुड़ा के जंगल पास 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिसमे से एक महिला व दो पुरुष हैं। नक्सलियों को पहचान महिला उईका मोटी जगरगुण्डा एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या, ईनामी 2 लाख रूपये ,2. डोडी भीमा मिलिशिया सदस्य जिला सुकमा तथा दोनों नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य, बताई गई हैं। पकड़े गए नक्सलियों में महिला के पास से 2 नग जिलेटिन रॉड,1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 1 नग माचिस और पुरुषों के पास से 1 नग बीजीएल सेल, 100 ग्राम बारुद, टीकली फटाका 1 नग, बरामद किया गया। पकड़े गए सभी नक्सलियों ने अपना मकसद सुरक्षा बलों को नुक्सान पहुँचाना बताया हैं। वही नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया हैं। वही उपरोक्त घटनाओं में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

