खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। रायपुर के रामनगर इलाके में एक पुराने विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब भूपेंद्र नाम के एक शख्स ने 30 साल के वासु उर्फ सूरज सिन्हा के सिर पर गमला मारकर हत्या कर दी। यह घटना रामनगर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भोपू उर्फ भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वासु और भूपेंद्र दोनों ही रामनगर इलाके में मजदूरी का काम करते थे। इनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक घटना में बदल गया। हत्या के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
रामनगर चौकी की पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आरोपी भूपेंद्र यादव से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

