खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। फेमिना मिस इंडिया 2024 के 60वें संस्करण में विशाखा राय ने मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीता है। मुंबई के टाइम्स टावर में आयोजित एक शानदार समारोह के बाद 21 वर्षीय राय विशाखा के सर पर ताज सजाया गया, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती साल छत्तीसगढ़ बिताया है। अब वे इस साल राष्ट्रीय स्तर पर Femina Miss India 2024 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसकी आधिकारिक घोषणा 17 अगस्त को की गई थी।
इस मौके पर उनके परिवार ने कहा कि वे विशाखा की इस सफलता से बहुत खुश और गर्वित हैं। विशाखा के परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन शामिल हैं। परिवार ने विशाखा के मॉडलिंग करियर में पूरा सहयोग दिया है। विशाखा के परिवार में सभी चाहते हैं कि विशाखा इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहें।
विशाखा के पिता, वी. के. राय ने बताया कि शुरुआत से ही विशाखा की रुचि मॉडलिंग, एक्टिंग और डांस में रही है। उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र से की थी। फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीतने से पहले, विशाखा ने मॉडलिंग के लिए विशेष कोर्स किया और जॉय टाइम्स फ्रेश फेस की विनर भी रह चुकी हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

