खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुँच चुके हैं, राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री शाह का आत्मीय स्वागत किया।
23 से 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे शाह
अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री 24 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद, इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर, रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एन.सी.बी. ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे एवं समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात् होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

