खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे मेफेयर रिजॉर्ट जाएंगे। वहीं 24 अगस्त की सुबह 10.30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे। सुबह 11.30 रायपुर के निजी होटल से इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक लेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े 7 राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में दोपहर 2.30 शामिल होंगे। उसके बाद 25 अगस्त की सुबह 10.30 बजे एनसीबी ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 25 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे निजी होटल में सहकारिता के विस्तार संबंधी बैठक में शामिल होंगे। जिसमें सहकारी संगठनों के कामकाज और विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

